image

शक्ति रसोई

मिशन के अन्तर्गत अद्यतन लगभग 6.5 लाख परिवारों को गतिशील कर लगभग 69978 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। वर्तमान में स्वयं सहायता समूहों को व्यापक रूप से लक्षित कर विभिन्न सेवाओं में कुशल सेवाओं के वितरण हेतु आदर्श रूप में देखा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गुणवत्ता आधरित सेवाएं, जहाँ एक तरफ जनमानस को उपलब्ध कराई जा सकती है, वहीं समूह से सम्बद्ध शहरी गरीब महिलाओं की आजीविका में सुधार कर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है।

इस प्रकार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शहरी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रथम चरण में प्रदेश के नगरीय निकायों के कार्यालयो, अन्य विभिन्न विभागों, स्कूल/काॅलेजों आदि में शक्ति रसोई का संचालन कराया जाना प्रस्तावित है जिससे संबंधित विभागों के कर्मियो/स्कूल कॅालेज के छात्रों आदि को उच्च गुणवत्ता आधरित खाद्य पदार्थो की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके। साथ ही समूहों को सशक्त कर उनकी आजीविका में सुधार एवं उत्थान हेतु प्रभावी कार्य किया जा सके।